गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, डीएम से शिकायत
गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, डीएम से शिकायत

हापुड़ गुलावठी मार्ग स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक व कर्मचारी पर उपभोक्ताओं ने अभद्रता का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं ने अभद्रता और गैस की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाते हुए डीएम व डीएसओ से इसकी शिकायत की है। गांव कुराना निवासी मुस्तफा का कहना है कि भूखे-प्यासे लाइन में लगे हैं, कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। गैस बुक होने के बाद भी पर्ची नहीं मिल पा रही है। नगर निवासी परवेज व वकील का कहना था कि दो बार गैस बुक करा चुके है। बाद में आनलाइन कैंसिल हो गई। इसके बाद से एजेंसी के चक्कर काटकर परेशान हो चुके है।
एजेंसी पर आते हैं तो यहां पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। पिंकी व सुनीता का कहना है कि दो सप्ताह पहले गैस बुक कराई थी, जिसे आनलाइन कैंसिल कर दिया गया। प्रेम कुमार का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व आनलाइन गैस की बुकिंग कराकर आनलाइन पेमेंट किया जा चुका है, जिसका डीएसी नंबर का मैसेज भी प्राप्त हो गया लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं की गई है। उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाते हुए डीएम व डीएसओ से इसकी शिकायत की है। एजेंसी संचालक अच्छन अली का कहना है कि बैंक में पैसा जमा न होने के कारण गैस की गाड़ी नहीं आ सकी। जिसके चलते गैस की सप्लाई नहीं हो सकी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


