ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरनाला पाटकर किया जा रहा निर्माण, पालिका ने जारी किया था नोटिस

नाला पाटकर किया जा रहा निर्माण, पालिका ने जारी किया था नोटिस

पालिका प्रशासन ने नगर के प्रमुख बाजार समेत मुख्य मार्गों पर पानी निकासी के लिए नाले व नालियां बनाई हुई है। कई स्थानों पर नाली पाटकर लोगो ने उस पर ही...

नाला पाटकर किया जा रहा निर्माण, पालिका ने जारी किया था नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 17 Jan 2022 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदराबाद। संवाददाता

पालिका प्रशासन ने नगर के प्रमुख बाजार समेत मुख्य मार्गों पर पानी निकासी के लिए नाले व नालियां बनाई हुई है। कई स्थानों पर नाली पाटकर लोगो ने उस पर ही निर्माण करा दिया गया है। जिस कारण नाले नालियां साफ करने में सफाई कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ देर की बरसात के दौरान जलभराव हो जाता है। लेकिन इस ओर पालिका अफसर लापरवाह बने हुए हैं। ऐसा एक मामला सरायझाझन का प्रकाश में आया है। जहां नाले को पहले स्लोब डालकर पाटा गया था।बाद में दुकानों को अागे बढ़ाने के लिए लेंटर पर ही निर्माण शुरू कर दिया। जिसको लेकर कुछ लोगों ने पालिका प्रशासन से शिकायत की थी। पालिका अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध निर्माण मानते हुए संबंधित निर्माण पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में निर्माण हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन नोटिस को दरकिनार कर निर्माण कार्य पूरा हो गया। जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वही पालिका अफसर जांच की बात कह रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें