निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मालिक सहित आठ मजदूर घायल
गुलावठी में शनि देव मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान में छत का लिंटर डालते समय शटरिंग गिर गई, जिससे आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो मजदूरों की हालत गंभीर है और उन्हें मेरठ रेफर किया गया।

गुलावठी में बुलंदशहर-हापुड़ रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास सोमवार की देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब छत का लिंटर डालते समय उसकी शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई और लिंटर ढह गया। इस हादसे में मलिक सहित आठ मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस के साथ मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जबकि दो मजदूरों को अस्पताल में ही आईसीयू में भर्ती किया।
ये हुए घायल
घायल मजदूरों की पहचान रोहित पुत्र कलवा उम्र 20 मोहल्ला फजरुल्ला , परवेज पुत्र अफसर उम्र 25 मोहल्ला मुगल गार्डन, परवेज उमर उम्र 25 पुत्र मोहम्मद यूसुफ मोहल्ला मुगल गार्डन, मोहम्मद परवेज मोहल्ला मुगल गार्डन, फैसल मोहल्ला मुगल गार्डन, प्रिंस व कंछित के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मकान के लिंटर की शटरिंग कमजोर थी। शटरिंग मलबे का वजन नहीं उठा पाई और अचानक भर-भराकर गिर गई। अचानक लिंटर ढहने से वहां कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। वही, मजदूरों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


