कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर निकाली पद यात्रा
क्षेत्र के कबाड़ी बाजार चौराहे से जेवर अड्डा चौराहे तक कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। साथ ही कृषि कानून का विरोध...
खुर्जा। संवाददाता
क्षेत्र के कबाड़ी बाजार चौराहे से जेवर अड्डा चौराहे तक कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। साथ ही कृषि कानून का विरोध जाहिर किया।
सोमवार को कबाड़ी बाजार चौराहे के निकट कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होंने झंड़ारोहण कर राष्ट्रगान किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। जिसमें मौके पर मौजूद पूर्व विधायक बंशी सिंह पहाड़िया ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने कृषि कानून का विरोध जाहिर किया। इस दौरान किसानों और मजदूरों के हित में चर्चा की गई। जिसके कार्यकर्ताओं ने कबाड़ी बाजार चौराहे से लेकर जेवर अड्डा तक पदयात्रा निकाली। इस मौके पर संजीव पहाड़िया, मुन्नीलाल दिवाकर, धमेंद्र, देवेंद्र बजाज गुप्ता, करन गोस्वामी, कृष्ण कुमार, जितेंद्र, रामकुमार, वसंत पाठक, रामकुमार, हाजी नौशाद, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।