ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरकांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर निकाला मार्च

कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर निकाला मार्च

अखिल भारतीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न स्थानों से मार्च...

कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर निकाला मार्च
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 29 Dec 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

अखिल भारतीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न स्थानों से मार्च निकाला।

सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. एसडी शर्मा और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन वाल्मीकि ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। राष्ट्रगान का आयोजन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी मार्च करते हुए अंसारी चौराहा पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मार्च कालाआम चौराहा पहुंचा और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुशील चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, नाफे अंसारी, रेखा शर्मा, कैफी फैसल, प्रशांत वाल्मीकि, मुकेश भय्या, शादाब खान, मुनीर अकबर, सुभाष गांधी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें