Bulandsehar News: जलभराव से तीन दिन से आवागमन बाधित, प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: अनूपशहर-आहार मार्ग पर तीन दिन से जलभराव के कारण कांग्रेसियों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था की मांग की। इस जलभराव ने श्रद्धालुओं और छात्रों को परेशानी में डाल दिया, जबकि स्थानीय SDM ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

Bulandsehar News: जलभराव से तीन दिन से आवागमन बाधित, प्रदर्शन

Bulandsehar News: अनूपशहर-आहार मार्ग पर तीन दिन से जलभराव के कारण आवागमन बाधित होने से कांग्रेसियों ने जलभराव वाले मार्ग पर प्रदर्शन कर नगर पालिका, स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। मंगलवार को अनूपशहर-आहार मार्ग पर तीन दिन 100 मीटर सड़क पर वर्षा का पानी भरा होने से आवाजाही बाधित होने के चलते कांग्रेसियों व स्थानीय लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि प्राचीन महादेव मंदिर आहार, अवंतिका देवी मंदिर, शहर वाली देवी मंदिर सहित दर्जनों गांवों और स्कूलों को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

उनका कहना है कि नाले और रास्ते पर अवैध कब्जे तथा गंगा की तलहटी में मिट्टी का भराव किए जाने के कारण जल निकासी बाधित है। इसके चलते सड़क पर पानी भर गया है और पिछले तीन दिनों से आवागमन प्रभावित है। जलभराव के कारण मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं तथा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने तथा रास्ते, नाले और ग्राम समाज की भूमि से कथित कब्जे हटाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय लोगों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबलू कुरैशी, सलाम खान, कौशल शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा, राय सिंह, शिबू कुरैशी, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: जलभराव से तीन दिन से आवागमन बाधित, प्रदर्शन