निजी स्कूलों की मनमानी, गैस किल्लत, फसल नुकसान पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Bulandsehar News - मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में तहसील डिबाई में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निजी स्कूलों पर महंगी किताबें लागू करने और फीस बढ़ाने का आरोप लगाया। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की किल्लत और किसानों के मुआवजे की मांग उठाई। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

मंगलवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में तहसील डिबाई पहुंचकर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूल संचालकों पर एनसीईआरटी के स्थान पर महंगी निजी पुस्तकों को लागू करने व कक्षा 5 से 8 तक प्रोन्नत छात्रों से 15 से 40 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की भारी किल्लत, 50 दिनों तक गैस आपूर्ति न होने से स्कूलों में मिड-डे मील प्रभावित होने तथा होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग उठाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने बेमौसम बारिश से किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो तहसील डिबाई पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह राघव, पवन कुमार, सिराज अहमद, हामिद अली आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


