ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरअरुण जेटली के निधन पर जताया शोक,दी श्रद्धांजलि

अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक,दी श्रद्धांजलि

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर बुलंदशहर में भाजपाइयों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित...

अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक,दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 24 Aug 2019 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर बुलंदशहर में भाजपाइयों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को अरुण जेटली के निधन का समाचार सुनते ही भाजपाई सहित अन्य लोगों में शोक छा गया। भाजपा सांसद डा.भोला सिंह के यमुनापुरम स्थित आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में सांसद डा.भोला सिंह ने कहा कि अरुण जेटली की आर्थिक नीतियों को सदैव याद किया जाएगा। उनके सरल व्यवहार और दूरदर्शी सोच की देश ही नहीं विदेशों में भी तारीफ होती थी। अरुण जेटली के निधन से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सांसद डा.भोला सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष धर्मेन्द्र काली, सभासद त्रिभुवन नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुगड़ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपाइयों ने जताया शोक बुलंदशहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.छत्रपाल सिंह ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। देश ने एक महान नेता खो दिया है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि अरुण जेटली का शानदार व्यक्तित्व था। किसी भी विषय की प्रस्तुति बहुत बेहतर ढंग से करते थे। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण जेटली के निधन से गहरा धक्का लगा है। उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। भाजपा के मीडिया के क्षेत्रीय सह संयोजक अजय त्यागी ने कहा कि अरुण जेटली ने वित्त, रक्षा और सूचना प्रसारण मंत्री रहते हुए देश हित में काफी कार्य किए। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से बड़ी क्षति हुई है। अरुण जेटली का कार्य और व्यवहार बेहद सराहनीय एवं अनुकरणीय था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें