बर्फीली हवाओं से कांपा जनजीवन, ठिठुरे लोग
Bulandsehar News - बारिश के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोग ठंड से कांपते नजर आए और घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग ने...

बारिश के बाद अब मौसम साफ तो हो गया है, लेकिन बर्फीली हवाओं से जनजीवन कांप उठा है। पहाड़ों पर बर्फवारी के बाद ठंडी हवाओं से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। ठंड और गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। दिनभर लोगों की कपकपी छूट रही है। अब मौसम विभाग के मुताबिक घना कोहरा छा सकता है। साथ ही तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर भी बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान गिरावट के बाद छह डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम में बदलाव के बाद ठंडी हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही अब सूर्यदेव के दर्शन भी देरी हो रहे हैं। जिसके चलते कुछ घंटे ही धूप निकल पा रही है। सोमवार को सुबह सर्द हवाओं से लोग कांपते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। वहीं सड़कों पर अलाव पर लोग हाथ सेकते रहे। 11 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर के समय धूप निकली, लेकिन कुछ देर की धूप से खास राहत नहीं मिल सकी। हालात यह रहे कि 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जिससे हाथ-पैर की उंगलियां सुन्न रहीं। इससे लोगों को कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे। इस दौरान लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। न्यूनतम तापमान गिरावट के बाद छह डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में बढ़ोत्तरी तो होगी, मगर ठंड का असर बरकरार रहेगा। कोहरे के साथ बारिश की संभावना भी बन रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।