ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरअब मुर्गी पालन से भी किसान बढ़ाएंगे अपनी आमदनी

अब मुर्गी पालन से भी किसान बढ़ाएंगे अपनी आमदनी

अब किसान खेतीबाड़ी के साथ ही मुर्गी पालन कर अपनी आय को बढ़ाएंगे। योजना के तहत किसानों को मुर्गी फार्म के साथ जोड़कर ऋण मुहैया कराया जाएंगे। साथ ही...

अब मुर्गी पालन से भी किसान बढ़ाएंगे अपनी आमदनी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 02 Jan 2023 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अब किसान खेतीबाड़ी के साथ ही मुर्गी पालन कर अपनी आय को बढ़ाएंगे। योजना के तहत किसानों को मुर्गी फार्म के साथ जोड़कर ऋण मुहैया कराया जाएंगे। साथ ही सरकार की ओर से बिजली बिलों के साथ ही अन्य पोर्टल, डेटाबेस मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट फैसीलिटेशन सेंटर जैसी सुविधाएं भी दी मिलेगी।

प्रदेश सरकार ने कुक्कुट विकास नीति 2022 की घोषणा की थी। जिसके अनुसार जिले में पोल्ट्री फार्म और अंडों का उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुर्गी पालन भी अब किसानों की आय का जरिया बनेगा। शासन ने ब्रायलर चूजों के उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। पोल्टी फार्म की स्थापना के लिए किसानों को 30 फीसदी अनुदान और 70 फीसदी का लोन मुहैया कराया जाएगा। हालांकि जिले में पशुपालन विभाग की मदद से पहले से भी कई पोल्ट्री फार्म संचालित हो रहे हैं।

---

ये मिलेगी किसानों को सुविधाएं

-किसानों को पोल्ट्री फार्म पर अनुदान पर ऋण मिलेगा।

- बिजली के बिल पर 10 साल तक कोई टैक्स नहीं।

- डेटाबेस मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट फैसीलिटेशन के साथ ही पोर्टल की मिलेगी सुविधाएं।

-ऋण पर ब्याज की अदायगी करेगी सरकार

- पोल्ट्री फार्म की जमीन पर 100 फीसदी स्टांफ ड्यूटी की छूट मिलेगी।

---

वर्जन

शासन की नीति के अनुसार जिले में पोल्ट्री फार्म खोले जाएंगे। ज्याद से ज्यादा किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। जल्द गाइडलाइन आने वाला है।

-डॉ राजीव सक्सेना, सीवीओ, सहारनपुर

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें