Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ापरिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर चलेगा स्वच्छता पखवाड़ापरिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर चलेग

Bulandsehar News: परिषदीय विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े के तहत विद्यालयों में स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही शौचालयों, पेयजल स्थलों और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। पाइप से जलापूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा के साथ खराब व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की योजना बनाई जा रही है।
परिसर में उगी घास और कचरे का निस्तारण कराया जा रहा है।पखवाड़े के दौरान अभिभावकों की बैठक कर हाथ धोने, पानी बचाने और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए निबंध, नारा, कविता, चित्रकला, भाषण, क्विज और मॉडल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा सबसे स्वच्छ विद्यालय और शौचालय के लिए प्रतियोगिता कराई जाएगी।विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी जाएगी।


