ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर रैलियों के चलते जाम से हांफा शहर

रैलियों के चलते जाम से हांफा शहर

वैसे तो नगर क्षेत्र में जाम की समस्या स्थायी होती जा रही है। इस बीच रविवार को विभिन्न राजनैतिक दलों की रैलियों के चलते लोगों को कई घंटे तक जाम से...

  रैलियों के चलते जाम से हांफा शहर
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSun, 01 Nov 2020 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

वैसे तो नगर क्षेत्र में जाम की समस्या स्थायी होती जा रही है। इस बीच रविवार को विभिन्न राजनैतिक दलों की रैलियों के चलते लोगों को कई घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। खासतौर से कालाआम चौक, राजेबाबू रोड और अंसारी रोड पर हालात बद से बदतर रहे।

बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव के चलते रविवार को कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य राजनैतिक दलों द्वारा रैलियों का आयोजन किया गया था। सुबह दस बजे से राजनैतिक दलों की रैलियां निकलनी शुरू हुई। रैली में शामिल वाहनों एवं लोगों की भीड़ के चलते सड़कों पर जाम लग गया।

कालाआम चौक, कचहलरी रोड, राजेबाबू रोड, अंसारी रोड, पुराना रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर कई-कई घंटे तक जाम लगा रहा। कचहरी रोड पर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस गए। यातायात पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बावजूद हालात काबू में नहीं आ सके। शाम तक जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम का झाम लगा रहा। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से अंसारी रोड, कालाआम चौक, काली नदी रोड पर जाम की समस्या के निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें