
वेलेंनटाइन वीक: दोस्ती की मिठास रहे बरकरार, एक दूसरे को दी चॉकलेट
Bulandsehar News - सोमवार को चॉकलेट डे मनाया गया, जहां युवाओं ने एक-दूसरे को चॉकलेट उपहार में दी। बाजारों में चॉकलेट की भीड़ देखी गई, जो 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक उपलब्ध थीं। प्यार और दोस्ती में मिठास बनाए रखने के लिए युवाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। टेडी डे की तैयारी भी जोरों पर है।
प्यार व दोस्ती के रश्तिे में मिठास बरकरार रहे इसके लिए सोमवार को चॉकलेट डे मनाया गया। युवाओं ने एक दूसरे को चॉकलेट उपहार में दी। गफ्टि गैलरियों में चॉकलेट खरीदने के लिए युवाओं की भीड़ रही। बाजारों में दस रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के चॉकलेट के उपहार हैं, जिन्हें युवाओं ने खरीदकर अपने साथियों को दिया। वेलेंनटाइन वीक शुरू हो चुका है और सोमवार को चॉकलेट डे मनाया गया। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक की गफ्टि गैलरियां व कंन्फेक्शनरी चॉकलेट से सजी रहीं। प्यार व दोस्ती के रश्तिे में मिठास बरकरार रहे इसके लिए युवाओं ने एक दूसरे को चॉकलेट उपहार में भेट दी।
चॉकलेट डे लेकर युवाओं में अलग उत्साह देखने को मिला। चॉकलेट देने के बाद दोस्ती बरकरार रहे इसके लिए युवाओं ने एक दूसरे का साथ मांगा। नगर के अंसारी रोड पर युवाओं की भीड़ रही है। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को चॉकलेट डे की बधाई दी। यूनिक कन्फेंक्शनरी के संचालक महेश शर्मा ने बताया कि युवाओं बाजार में एक से बढ़कर एक चॉकलेट की खरीदारी हुई है। 10 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की चॉकलेट बाजार में है। चॉकलेट में विभिन्न रूप के उपहार भी बाजारों में खरीदे गए हैं। वहीं, आज टेडी डे को लेकर युवाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में टेडी बीयर खरीदने के लिए युवाओं की भीड़ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




