बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह रुकवाया, हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बाल कल्याण समिति ने बाल रुकवाया,हंगामाबाल कल्याण समिति ने बाल रुकवाया,हंगामाबाल कल्याण समिति ने बाल रुकवाया,हंगामाबाल कल्याण समिति ने बाल रुकवाया,हंग

बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह रुकवाया, हंगामा

औरंगाबाद में रविवार की दोपहर बाल कल्याण समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर हो रहे बाल विवाह को रुकवा दिया।टीम के सदस्य नाबालिग लड़की को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।इस दौरान लड़की के परिजनों ने हंगामा किया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।हालांकि टीम के लौटने के घंटों बाद बरात जरूर पहुंची है। बता दे कि नगर के एक मोहल्ला निवासी लड़की का निकाह रविवार को होना था।उसकी बारात भी नगर से ही आनी थी।बताया जाता है कि लड़की के किसी रिश्तेदार ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी कि परिजन नाबालिग लड़की का जबरन निकाह कर रहे है।इस

सूचना पर दोपहर करीब एक बजे समिति के सदस्य दो गाड़ियों में सवार होकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर औरंगाबाद स्थित बरात स्थल पर पहुंचे।टीम के वहां पहुंचते ही मौके पर खलबली मच गई।टीम के सदस्यों ने लड़की के परिजनों से बालिग होने के प्रमाण के कागजात दिखाने को कहा।लेकिन इस दौरान परिजन टीम को कोई लड़की के बालिग होने का प्रमाण नहीं दे सके।अफरा तफरी के साथ मौके पर भीड़ जमा हो गई।टीम जब लड़की को अपने साथ ले जाने लगी तो परिजनों ने इसका विरोध किया।हंगामे बढ़ता देख टीम लड़की को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।बाद में लड़की के परिजन अनूपशहर विधायक संजय शर्मा से मिले और उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया।हालांकि विधायक संजय शर्मा ने सीडब्लूसी की अध्यक्ष से बात की।सूत्रों का कहना है कि सीडब्लूसी की टीम के वहां से लौटते ही बाराती आ गए।बारातियों ने दावत का लुफ्त उठाया।लेकिन दूल्हे का कोई अता पता नहीं था। औरंगाबाद थाने के इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है।चौकी प्रभारी नीटू मलिक को मौके पर भेजा गया था। बरात आई नहीं थी।सीडब्लूसी की टीम बाल अवस्था में शादी ना करने को लेकर नोटिस भेज रही है।बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अंशु बंसल का वर्जन लेना है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।