Bulandsehar News: मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बुलंदशहर के यश और अभय ने मारी बाजी
Bulandsehar News: मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बुलंदशहर यश और अभय नेमंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बुलंदशहर यश और अभय नेमंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बुलंदशहर यश और अभय न

Bulandsehar News: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में बुधवार को दो दिवसीय मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमकार शुक्ल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर विनय कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, नोडल प्रभारी डिबाई रवि कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा मौजूद रहे।
प्रतिभागी खिलाड़ी
प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। बुधवार को बालक वर्ग के मुकाबलों में अंडर-14 में बुलंदशहर के यश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में बागपत के वंश कुमार प्रथम रहे, जबकि गाजियाबाद के कृष्ण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में बुलंदशहर के अभय कुमार ने प्रथम तथा गाजियाबाद के अंश शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं का सम्मान
विजेता खिलाड़ियों को सह जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद कमर, अफzal हुसैन, जमीन अख्तर सहित तरुण कुमार मेरठ, सतीश कुमार बागपत, मनोज कुमार, क्रीड़ा प्रभारी माया यादव, श्री सिंह, वीर सिंह, पंकज कुमार, दिनेश चंद, प्रमोद कुमार, रवि दुबे आदि मौजूद रहे।


