Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsCensus 2027 Progress Review House Listing and Counting Phase Begins in Bulandshahr
मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने की जनगणना कार्य की समीक्षा

मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने की जनगणना कार्य की समीक्षा

संक्षेप: Bulandsehar News - बुलंदशहर में जनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल शर्मा ने पूर्व परीक्षण के उद्देश्यों के बारे में बताया और कार्य की समय सीमा के भीतर सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। कुल 106 ग्रामों में 388 गणना ब्लॉकों का चयन किया गया है।

Tue, 11 Nov 2025 10:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल शर्मा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य की प्रगति की समीक्षा हुई। जनगणना निदेशक बताया कि पूर्व परीक्षण (प्री-टेस्ट) का उद्देश्य संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया प्रश्नावली, मोबाइल ऐप/सॉफ्टवेयर, प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स और संचालन प्रणाली आदि का परीक्षण करना है। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी जनगणना -2027 के पूर्व परीक्षण कार्य को समय सीमा में सम्पन्न कराने की निर्देश दिए तथा कार्य के संचालन संबंधित समस्याओं /सीएमएमएस पोर्टल / जनगणना संबंधी एचएलओ और डीएलएम मोबाइल ऐप का फीडबैक लिया। बैठक में एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि जनगणना -2027 के प्रथम चरण के कार्य मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का पूर्व परीक्षण (प्री-टेस्ट) का कार्य तहसील अनूपशहर जनपद-बुलंदशहर में 10 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 के मध्य सम्पन्न कराए जाने के लिए चयनित कुल ग्राम- 106 में कुल निर्मित गणना ब्लॉक - 388 है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए 333 प्रगणक एवं 64 पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गयी है। बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी / डीएम श्रुति ने सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह, उप निदेशक जनगणना अभिमन्यु सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। -