हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह
Bulandsehar News - सिकंदराबाद। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का होली मिलन समारोह का आयोजन सिंघल स्वीट्स रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें भारत माता व स्वामी विवेकानंद के च

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का होली मिलन समारोह का आयोजन सिंघल स्वीट्स रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया।वर्ष 2026-27 के लिए शाखा पदाधिकारियों का चयन सतीश गर्ग के संयोजन में किया गया। जिसमें विभोर गुप्ता को शाखा अध्यक्ष, ईश्वर चंद्र को सचिव व राकेश तितोरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। होली मिलन समारोह के अंतगर्त फादर्स स्कूल के विद्यार्थियों, विवान, चेष्ठा, तनु सिंघल, मेघा जैन, अंजुन आदि ने देश भक्ति व होली के गीतों पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी । संदीप गर्ग ने भजनों का गायन किया व सभी सदस्यों, मातृशक्ति, बच्चों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं गई।सभी
बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिव प्रकाश काका, अध्यक्ष अनिल कुमार मोघा,जुगल किशोर बंसल, आर के गुप्ता, आर पी अग्रवाल, विशाल सैनी, नवीन राजपूत, निशांत गर्ग, नीरू गुप्ता, सविता गुप्ता, सरला शर्मा, रजनी बंसल, आशिमा सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



