जयघोष के साथ मना परशुराम जन्मोत्सव, बांटे 500 पौधे
जयघोष के साथ मना परशुराम जन्मोत्सव, बांटे 500 पौधे
शहर से लेकर देहात तक रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम रही। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के तत्वावधान में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कहीं शस्त्र पूजन हुआ तो कहीं झांकियों ने मन मोहा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए नर सेवा को ही नारायण सेवा बताया गया। कचहरी रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री संस्कार पीठ के वीरेंद्र तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अजर-अमर हैं और उनका जीवन न्याय व धर्म की स्थापना का प्रतीक है। समिति ने इस मौके पर सामाजिक सरोकार भी निभाए। वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय की टीम ने शिविर लगाकर लोगों की जांच की। साथ ही 500 पौधे वितरित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। विधायक अनिल शर्मा और एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि रामायण और महाभारत काल में भगवान परशुराम का विशेष योगदान रहा है, जिससे हर सनातनी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, शिव किशोर गौड़, बीडी शर्मा, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय त्यागी, मनीष शर्मा और केके शर्मा सहित भारी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


