मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम

मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम

लॉरेंस अकादमी विद्यालय में ‘मदर्स डे मनाया गया। कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने माताओं को समर्पित भाषण, कविताएँ, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। नाटक के माध्यम से मां के महत्व एवं उनके त्याग को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से दर्शाया। स्कूल के निदेशक शोएब मेवाती, प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी, मनसीरत, अध्यापिका वर्धा, स्वाति अधिक मौजूद रहे। उधर, गांव असावर स्थित एन आर ग्लोबल स्कूल में मातृ दिवस पर विद्यार्थियों ने भाषण एवं नाटक के माध्यम से समाज में माता के अथक प्रयासों का संदेश दिया। स्कूल के निदेशक विनय खारी, प्रधानाचार्य आरती चपराना, अध्यापिका संतोष, सोनिका, खुशबू, दीक्षा, तनु, तान्या आदि मौजूद रही।

कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में भी मातृ दिवस मनाया गया। बच्चों ने कविताओं एवं लघु नाटक के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। डायरेक्टर दिनेश कौशिक, मैनेजर वीणा कौशिक, प्रधानाचार्य अंजली चौधरी एवं उप प्रधानाचार्य रेखा सैनी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।