जनपद में धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
जनपद में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंतीजनपद में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंतीजनपद में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबे
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद भर में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार से लेकर जनपद में विभिन्न स्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शोभायात्राएं और विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं। डा.अंबेडकर चौराहा पर माल्यार्पण के लिए लंबी लाइन लगी रहीं। जिलेभर में भंडारे आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
शहर में विभिन्न स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई अंसारी रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचीं। यहां लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया।राजनीतिक दलों ने मनाई जयंतीबुलंदशहर। राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। संचालन जिला महासचिव कृष्ण पाल यादव ने किया।राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने बाबा साहेब के सामाजिक समरसता और समान अधिकारों के प्रयासों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने दलित, शोषित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। कार्यक्रम में प्रो. भीष्म सिंह, सुनील चरोरा, श्रीपाल सिंह, दुष्यंत फौजी, विनोद राव, राजू गौतम, अर्जुन चौधरी, फरमान अली, सोनू एडवोकेट, उत्तम चौधरी, जुबैर चौधरी, नरेंद्र पिपाला, दिग्विजय, उम्मेद अली आदि मौजूद रहे।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, डॉ एसडी शर्मा, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, मनोज शर्मा एड, अनिल शर्मा, सचिन वशिष्ठ, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल, राजेंद्र जाटव, नरेंद्र चौधरी, विमलेश बाल्मिकी आदि मौजूद रहे।वहीं, शिकारपुर क्षेत्र के ग्राम हुर्थला में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी और विशाल भीम भोज का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरेन्द्र सिंह लौर ने संचालन शिक्षक नेता वेद प्रकाश गौतम ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम रहे। कार्यक्रम में केक काटकर खुशी मनाई गई और लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम, पिंटू प्रमुख, कुसुमलता, जय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।राष्ट्रीय बहुजन पार्टी एवं भीम वाहिनी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम ने समर्थकों के साथ अंसारी रोड पर पहुंचकर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली और संविधान को बचाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर लता गौतम, रमेश चंद, पुरुषोत्तम, अभिषेक गौतम, बॉबी प्रधान, प्रेमलता, रेखा, अमन, साक्षी गौतम, आशुतोष गौतम, अर्पित, सुजल, रमेश चंद, इस्लामुद्दीन सैफी, जमशेद अली आदि मौजूद रहे। जनपद में दिनभर चले इन कार्यक्रमों में लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।--------------आसिफ खान
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


