सीबीएसई देने पहुंचे परीक्षार्थी, पुलिस सतर्क
Feb 17, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - सीबीएसई बोर्ड देने पहुंचे परीक्षार्थी, पुलिस सतर्कसीबीएसई बोर्ड देने पहुंचे परीक्षार्थी, पुलिस सतर्कसीबीएसई बोर्ड देने पहुंचे परीक्षार्थी, पुलिस सतर्क

सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार की सुबह 10 बजे से खुर्जा के महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल सहित अन्य सीबीएसई परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थी पहुंचे। जहां पर कतारबद्ध होकर परीक्षार्थियों ने केंद्रों में प्रवेश किया। सभी परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र देखकर केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी भी ली गई। 10:30 बजे के बाद परीक्षा शुरू हुई है। बता दें कि हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


