Bulandsehar News: भाजपा नेता की कार का शीशा तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी, सीसीटीवी में वारदात कैद
Bulandsehar News: भाजपा नेता की कार का तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी, सीसीटीवीभाजपा नेता की कार का तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी, सीसीटीवीभाजपा नेता की कार का तोड़कर नकदी-जेवरात चो

Bulandsehar News: स्याना। नगर के कोतवाली रोड स्थित भाजपा नेत्री के कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर बैग लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। तहसील क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात उनकी कार कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान चोर ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की एक अंगूठी, दो डेबिट कार्ड और एक क्रेडिट कार्ड रखा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


