वाहन का इंतजार कर रहे बहन भाई को कार ने मारी टक्कर 

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

गांव चोला के निवासी फकीरचंद ने बताया कि 21 अप्रैल को शाम को उनके पुत्र हिमांशु और पुत्री मंशु को पड़ोसी गांव से दवा लेकर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें जिला अस्पताल से नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाहन का इंतजार कर रहे बहन भाई को कार ने मारी टक्कर 

थाना क्षेत्र के गांव चोला निवासी फकीरचंद ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 21 अप्रैल की शाम को उसका पुत्र हिमांशु व पुत्री मंशु पड़ोसी गांव रूपवास पंचगाई से दवा लेकर लौट रहे थे। शिव मंदिर के पास वाहन का इंतजार करने लगे। तभी खुर्जा की तरफ से आ रही कार के चालक ने तेजगति व लापरवाही से दोनों को सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।