कार को बचाने में अनियंत्रित होकर कैंटर पलटा

Apr 05, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - दिल्ली के भजनपुरा के चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को कैंटर वाहन में साइकिल लादते समय अगवाल फ्लाईओवर के पास एक कार ने ओवरटेक किया। इससे कैंटर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। चालक को मामूली चोट आई, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहन को हटाया।

कार को बचाने में अनियंत्रित होकर कैंटर पलटा

दिल्ली के भजनपुरा निवासी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को वह कैंटर वाहन में साइकिल लादकर कन्नौज जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट कार ने कैंटर को ओवरटेक किया। जिसको बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई। वहीं बाइक सवार चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने क्रेन बुलाते हुए वाहन को सड़क किनारे कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर एक तरफ वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।