युवक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
Bulandsehar News - बुलंदशहर के सूर्यनगर मोहल्ले में एक युवक लकी पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की है और घटना की सूचना यूपी-112 पर भी दी गई थी।

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सूर्यनगर मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्यनगर निवासी लकी पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में सूर्यनगर स्थित नत्थू वाली गली के बाहर पहले से घात लगाए खड़े विवेक पुत्र विनोद, योगेश, मोनू और उनके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की।
विरोध करने पर विवेक ने पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपी नशे की हालत में थे और जाते-जाते उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना यूपी-112 पर भी दी गई थी। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


