
सुबह-शाम ठंड महसूस कर रहे लोग, तापमान 27 डिग्री
Bulandsehar News - बुलंदशहर में मौसम में बदलाव के साथ ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड में बढ़ोतरी और तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है। सुबह और शाम को तेज ठंड का अहसास हो रहा है।
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड का लगातार असर बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन हुए तो हल्की ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। नवंबर महीने में लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। अब सूर्यदेव के दर्शन होने पर धूप गुनगुनी महसूस हो रही है।

दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की गर्मी महसूस कर रहे हैं, लेकिन सुबह-शाम के साथ रात के समय ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को सुबह तेज ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही धूप के साथ मौसम में गर्माहट बढ़ती गई। दोपहर के समय धूप से गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान इसी स्तर पर बना रहा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों में ठंड का तेजी से असर बढ़ेगा। तापमान में तीन से चार डिगी तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




