Bulandsehar News: चीनी मिलों में मरम्मत कार्य पूरा, नवंबर में शुरू होगा नया पेराई सत्र
Bulandsehar News: जिले की चारों चीनी मिलों में 90 प्रतिशत मरम्मत कार्य हुआ पूरा, तैयारियां शुरू -जिले की चारों चीनी मिलों में 90 प्रतिशत मरम्मत कार्य हुआ पूरा, तैयारिय

Bulandsehar News: जिले में आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की चारों चीनी मिलों में मरम्मत और ओवरहॉलिंग का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। यदि सब कुछ शासन की मंशा और तय समय सारणी के अनुसार रहा तो नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही चीनी मिलों के पहिए घूमना शुरू हो जाएंगे और पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। हालांकि इस बार का पेराई सत्र कई मायनों में अलग रहने वाला है, क्योंकि जनपद में इस वर्ष गन्ने के रकबे में करीब 100 हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते उत्पादन पर भी असर पड़ा है। बुलंदशहर की वेव शुगर मिल, पहासू की साबितगढ़, अनूपशहर की दि सहकारी चीनी मिल, अगौता की अनामिका मिल में मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। डीसीओ सना आफरीन ने बताया कि लखनऊ से अगले माह चीनी मिलों को क्रय केंद्रों का आवंटन और नया पेराई लक्ष्य मिलने की पूरी उम्मीद है जिसके बाद किसानों को पर्चियां जारी करने और खरीद की वास्तविक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पेराई सत्र की तैयारियां और गन्ने का रकबा
-----
शासन स्तर से जल्द तय होंगे गन्ना सेंटर
डीसीओ ने बताया कि चीनी मिलों के पेराई सत्र के संचालन को लेकर शासन स्तर से प्रक्रिया चल रही है। अगले माह तक लखनऊ से चीनी मिलों को गन्ना सेंटर आवंटित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही शासन द्वारा मिलों को पेराई का आधिकारिक लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया जाएगा जिसके आधार पर मिल प्रबंधन किसानों से गन्ने की खरीद की रूपरेखा तैयार करेगा। नए पेराई सत्र में जिले के गन्ना किसानों और मिलों के लिए एक अहम बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार जनपद में गन्ने के रकबे में कमी आई है जिससे उत्पादन में लगभग 100 हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में करीब 756 हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा है।

