बुलंदशहर: स्टेडियम में मारपीट के बाद छात्र के घर पर फायरिंग, हत्या की धमकी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर में एक छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण उनके बेटे को स्टेडियम में घेरकर पीटा गया और बाद में उनके घर पर फायरिंग की गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर: स्टेडियम में मारपीट के बाद छात्र के घर पर फायरिंग, हत्या की धमकी

​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के आवास विकास द्वितीय कॉलोनी निवासी एक छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को स्टेडियम में घेरकर पीटा गया और बाद में घर पर फायरिंग की गई। देहात पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​ कोतवाली देहात में पीड़ित छात्र के पिता यशपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अंकित चौधरी नोएडा के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि 17 मई को अंकित जब अपने घर बुलंदशहर आया था, तब वह स्टेडियम में खेलने गया था।

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन युवक सभी निवासी आवास विकास द्वितीय ने अंकित को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि 18 जून की रात आरोपियों ने उनके घर के बाहर फायरिंग भी की। पिता का कहना है कि उनके पास इस संबंध में एक फोन रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें आरोपियों ने घटना के बारे में स्वीकार किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।