सांड के हमले में बाइक सवार घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बुलंदशहरबुलंदशहर के पहासू में आवारा गोवंशों का आतंक जारी है। एक व्यक्ति, सुंदर सिंह तोमर, को सुबह सांड ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर मेरठ रेफर किया गया। नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से ये हमले बढ़ते जा रहे हैं।

बुलंदशहर । पहासू में आवारा गोवंशों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार सुबह बाइक पर घर से खेतों की ओर जा रहे व्यक्ति को खुर्ज़ा रोड स्थित आशीर्वाद मंडप के पास सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सुंदर सिंह तोमर (55 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से गम्भीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया। पहासू में सांडों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं,लेकिन नगर पंचायत प्रशासन तथा जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: सांड के हमले में बाइक सवार घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


