ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर के फौजी कुलदीप का सिंधु नदी में मिला शव

बुलंदशहर के फौजी कुलदीप का सिंधु नदी में मिला शव

करीब आठ दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सेना ने सिंधु नदी में कार समेत गिरे कुलदीप फौजी का शव सेना बरामद कर लिया है। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव आज शाम या कल सुबह तक पैतृक गांव...

बुलंदशहर के फौजी कुलदीप का सिंधु नदी में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 24 May 2018 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

करीब आठ दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सेना ने सिंधु नदी में कार समेत गिरे कुलदीप फौजी का शव सेना बरामद कर लिया है। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव आज शाम या कल सुबह तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि शिकारपुर के गांव बरौली निवासी कुलदीप सेना में लेह में तैनात था। 15 मई को कुलदीप रिकवरी वेन में एक चालक और एक साथी के साथ गाड़ी ठीक करने जा रहा था। अचानक चालक में रिकवरी वेन से नियंत्रण खो दिया और रिकवरी वेन सिन्धु नदी में गिर गई थी।

हादसे में चालक की मौत हो गई थी और एक अन्य साथी को सेना ने सकुशल निकाल लिया था, जबकि कुलदीप लापता हो गया था। तभी से सेना द्वारा सिंधु नदी में कुलदीप की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था। सेना नदी और आसपास के इलाके में कुलदीप को तलाश कर रही थी।

बुधवार देर शाम को घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर कुलदीप का शव बरामद हो गया।गुरुवार सुबह इसका पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। अब ग्रामीणों को शव के गांव आने का इंतजार है। गुरुवार की शाम या शुक्रवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें