ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर पुलिस ने 59 बदमाश दबोचे

बुलंदशहर पुलिस ने 59 बदमाश दबोचे

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद भर में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी, वांछित और गैर जमानती वारंट वाले कुल 59 लोगों को गिरफ्तार कर उनका...

बुलंदशहर पुलिस ने 59 बदमाश दबोचे
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 04 Apr 2019 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद भर में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी, वांछित और गैर जमानती वारंट वाले कुल 59 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।

एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि बुधवार की रात जनपद के सभी 27 थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर जनपद पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 17 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उधर, गैर जमानती वारंट जारी होने पर 9 आरोपियों को और विभिन्न मामलों में वांछित 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें