बुलंदशहर : यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Mar 09, 2026 12:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बुलंदशहर में पुलिस ने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए एक अभियान चलाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 12 टीमें संवेदनशील मार्गों पर जांच कर रही हैं। पुलिस ने गलत दिशा में चलने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

बुलंदशहर : यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

​बुलंदशहर। जनपद की सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में गठित 12 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील मार्गों और ब्लैक स्पॉट पर व्यापक स्तर पर प्रवर्तन की कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीमों ने उन मुख्य मार्गों और चौराहों पर चेकिंग की, जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। पुलिस ने विशेष रूप से गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के मिले वाहन स्वामियों के भी चालान काटे गए।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। एसएसपी ने बताया कि यह टीमें जनपद के संवेदनशील मार्गों पर निरंतर निगरानी रख रही हैं, ताकि सड़कों पर होने वाली मौतों के आंकड़े को कम किया जा सके। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।