ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर : एसएसपी के पीआरओ के पार्थिव शरीर को दी अंतिम विदाई

बुलंदशहर : एसएसपी के पीआरओ के पार्थिव शरीर को दी अंतिम विदाई

एसएसपी संतोष कुमार सिंह के पीआरओ अंकित कुमार के पार्थिव शरीर को गुरुवार को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह समेत अन्य...

बुलंदशहर : एसएसपी के पीआरओ के पार्थिव शरीर को दी अंतिम विदाई
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 02 Dec 2021 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

एसएसपी संतोष कुमार सिंह के पीआरओ अंकित कुमार के पार्थिव शरीर को गुरुवार को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गमगीन माहौल में सब इंस्पेक्टर अंकित चौधरी के शव पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मृतक के परिजन फूट-फूट कर रोते बिलखते नजर आए। अंतिम सलामी के बाद पीआरओ के पार्थिव शरीर को पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि एसएसपी के पीआरओ अंकित चौधरी का बुधवार देर रात अचानक निधन हो गया था। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के रहने वाले अंकित कुमार (34) वर्ष 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बुधवार रात करीब 9 बजे एसएसपी कैंप कार्यालय पर उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। पीआरओ अंकित को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें