सिरेमिक वेस्ट पार्क बना राष्ट्रीय पहचान, स्कोच अवार्ड से सम्मानित
Bulandsehar News - बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने खुर्जा नगर में सिरेमिक वेस्ट से विकसित पार्क के लिए स्कोच अवार्ड जीता है। इस परियोजना में 80 टन सिरेमिक वेस्ट का पुनः उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देता है। इससे औद्योगिक कचरे की समस्या का समाधान हुआ है और एक सुंदर सार्वजनिक स्थल की उपलब्धता हुई है।
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण द्वारा खुर्जा नगर में सिरेमिक वेस्ट से विकसित पार्क ने देश के प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड में जीत दर्ज कर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। करीब पांच करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 80 टन से अधिक सिरेमिक वेस्ट से विकसित इस पार्क को पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सतत शहरी विकास को लेकर यह सम्मान मिला है। बीकेडीए उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा विकसित यह परियोजना औद्योगिक नगरी खुर्जा में सिरेमिक उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट के फिर से उपयोग का बेहतर उदाहरण है। पार्क के निर्माण में 80 टन से अधिक सिरेमिक वेस्ट का उपयोग किया गया है, जिससे औद्योगिक कचरे के निस्तारण की समस्या का समाधान हुआ है।
साथ ही शहरवासियों को एक सुंदर, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध कराया गया है। स्कोच अवार्ड से सम्मानित यह परियोजना सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा को साकार करती है और यह दर्शाती है कि किस प्रकार औद्योगिक अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है। अब भविष्य में सिरेमिक वेस्ट से निर्मित विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक एग्जीबिशन सेंटर विकसित करने की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आगे भी विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास को नई दिशा दी जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




