ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर कांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

बुलंदशहर कांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

दलित युवती को अगवा करने के विरोध पर कार चढ़ाकर दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने के मामले में गुरुवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नयागांव चांदपुर पहुंचा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह...

बुलंदशहर कांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 27 Jun 2019 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दलित युवती को अगवा करने के विरोध पर कार चढ़ाकर दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने के मामले में गुरुवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नयागांव चांदपुर पहुंचा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मृतका उर्मिला के पुत्र धर्मेंद्र और सत्तो के पति रामवीर सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली।

कांग्रेसियों ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि आप को न्याय दिलाया जाएगा और जो दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को देने की बात कही है। इस दौरान महेश शास्त्री, कर्णवीर सिरोही, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें