ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर : सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश, बढ़ी ठंड

बुलंदशहर : सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश, बढ़ी ठंड

जिले में शुक्रवार देर रात से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। शनिवार को दिनभर बारिश का माहौल रहा। वहीं रविवार को भी सुबह से ही बूंदाबांदी होती...

बुलंदशहर : सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश, बढ़ी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSun, 23 Jan 2022 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में शुक्रवार देर रात से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। शनिवार को दिनभर बारिश का माहौल रहा। वहीं रविवार को भी सुबह से ही बूंदाबांदी होती रही।

बूंदाबांदी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहा लेकिन ठंड का असर और बढ़ गया। रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते गली मोहल्लों में कीचड़ हो गई, जिससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें