Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandshahr Home Guard Harasses Neighbors Police Investigation Launched
होमगार्ड की गुंडागर्दी से कॉलोनी में दहशत, रिपोर्ट दर्ज

होमगार्ड की गुंडागर्दी से कॉलोनी में दहशत, रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर की आवास विकास कॉलोनी में एक होमगार्ड द्वारा पड़ोसियों को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शराब के नशे में गाली-गलौज की और महिलाओं पर पथराव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का दावा है कि उनके पास घटना का वीडियो फुटेज है।

Jan 14, 2026 03:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी (द्वितीय) में एक होमगार्ड के आतंक से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। आरोप है कि होमगार्ड शराब पीकर आए दिन पड़ोसियों को अपनी वर्दी की धमक देता है और गाली-गलौज करता है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में पीड़ित पूर्व सभासद पति सोनू पाठक ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई। बताया है कि 7 जनवरी 2026 की शाम जब वह नोएडा गए हुए थे, तब होमगार्ड सुनील ने शराब के नशे में उनकी पत्नी पूर्व सभासद प्रीति और पड़ोसी कैलाश की पत्नी ज्योति के साथ गाली गलौज की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी छत से पथराव शुरू कर दिया। पथराव में बच्चे और महिलाएं घायल हो गए। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी घटना की वीडियो फुटेज उनके पास सुरक्षित है। घटना के बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस आरोपी और उसकी पत्नी को पकड़कर ले गई, लेकिन अगले ही दिन उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सुनील पीड़ितों को ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देता है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।