Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandshahr Health Department Aims for 100 Vaccination in January Festival
अब जनवरी को भी टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाएगा स्वास्थ्य विभाग

अब जनवरी को भी टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाएगा स्वास्थ्य विभाग

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी माह को शत-प्रतिशत टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। दिसंबर में 62% लक्ष्य पूरा हुआ था। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूट न जाए। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से छूटे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी।

Jan 14, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी माह को भी टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले दिसंबर माह को टीकाकरण उत्सव के रूप में मनाया गया था, लेकिन उस दौरान करीब 62 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा हो सका था। बुधवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एमओआईसी और एमओ के साथ प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि टीकाकरण से छूटे एक भी बच्चे को नहीं छोड़ा जाए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह बंसल ने कहा कि नियमित और विशेष अभियान चलाकर सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह भी कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें समय पर टीका लगाया जाए, जिससे जिले को पूर्ण टीकाकरण की श्रेणी में लाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;