बुलंदशहर: रास्ते के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, एक गिरफ्तार
Bulandsehar News - बुलंदशहर के गांव माधवगढ़ में रास्ते के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग हुई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माधवगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि गांव में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष में भय फैलाने के लिए खुलेआम हवाई फायरिंग कर दी।
फायरिंग से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


