​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी में दबंगों ने रंजिश के चलते एक घर में घुसकर किसान और उसके भाई की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आए ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात में गांव निवासी ओमपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने तहरीर में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि करीब एक माह पहले भी इन लोगों ने ओमपाल के छप्पर में आग लगा दी थी, जिसमें उसकी एक भैंस और कटिया जलकर मर गए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपी लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार 1 अप्रैल की शाम वह अपने भाई के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Apr 06, 2026 01:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बुलंदशहर : ​घर में घुसकर किसान और उसके भाई को पीटा, हत्या की धमकी

​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी में दबंगों ने रंजिश के चलते एक घर में घुसकर किसान और उसके भाई की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आए ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात में गांव निवासी ओमपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने तहरीर में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि करीब एक माह पहले भी इन लोगों ने ओमपाल के छप्पर में आग लगा दी थी, जिसमें उसकी एक भैंस और कटिया जलकर मर गए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपी लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार 1 अप्रैल की शाम वह अपने भाई के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी में दबंगों ने रंजिश के चलते एक घर में घुसकर किसान और उसके भाई की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आए ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात में गांव निवासी ओमपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने तहरीर में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि करीब एक माह पहले भी इन लोगों ने ओमपाल के छप्पर में आग लगा दी थी, जिसमें उसकी एक भैंस और कटिया जलकर मर गए थे।

इसी रंजिश को लेकर आरोपी लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार 1 अप्रैल की शाम वह अपने भाई के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।