हाईस्कूल संस्कृत में शत-प्रतिशत रही उपस्थिति
Bulandsehar News - बुलंदशहर में सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। संस्कृत परीक्षा में 41 में से सभी छात्रों की उपस्थिति 100% रही, जबकि रसायन विज्ञान में 5,401 में से 5,319 छात्रों ने परीक्षा दी। जिला नोडल अधिकारी ने सभी केंद्रों की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

बुलंदशहर, संवाददाता। जिले के 27 केंद्रों पर संचालित हो रही सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के तहत शनिवार को पहली पाली में दो महत्वपूर्ण विषयों के पेपर संपन्न हुए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और गाइड लाइन के साथ परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा में प्रदर्शन शानदार रहा। इस विषय के लिए पंजीकृत सभी 41 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिससे उपस्थिति का आंकड़ा 100 प्रतिशत रहा। वहीं, दूसरी और इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 5,401 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,319 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं। सचल दल ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


