घर में घुसकर मां-बेटों पर जानलेवा हमला, हत्या की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बुलंदशहर के मोहल्ला शास्त्री नगर में दो सगे भाइयों को मामूली विवाद के चलते दबंगों ने मारपीट की। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कई नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मां-बेटों पर जानलेवा हमला, हत्या की धमकी

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर में मामूली विवाद में दबंगों द्वारा दो सगे भाइयों को रास्ते में रोककर मारपीट की गई और फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ व अभद्रता की गई। शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कई नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​नगर कोतवाली में मोहल्ला ​शास्त्री नगर निवासी पीड़िता राजेश देवी उर्फ रेनू पत्नी दीपक शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके दो बेटे, कार्तिक और शौर्य वर्मा, शास्त्री नगर स्थित फार्मेसी मेडिकल स्टोर से अपने घर लौट रहे थे।

आरोप है कि रास्ते में मेडिकल स्टोर के सामने हर्ष भारद्वाज, करन ठाकुर, निखिल सिंह, धर्म, सागर, प्रवीन सागर, विशाल शर्मा, संदीप भारद्वाज व रवि रफ्तार शर्मा ने उनके बेटों का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी बात के गाली-गलौज करने के बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। दोनों किसी तरह जान बचाकर अपने घर भागे। ​पीड़िता के अनुसार, जब उनके बेटे घर पहुंचे, तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों हिमांशु शर्मा उर्फ गुड्डू, हिमांशू चौहान, प्रणव गुप्ता, आकाश भारद्वाज और 20 से 25 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर कार्तिक, शौर्य और उनके दोस्त अरुण सिंह को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब मां बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदतमीजी की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से भाग निकले।​पीड़िता ने बताया कि जब वे इस घटना की शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी खुर्जा गेट जा रहे थे, तभी उनके बेटे कार्तिक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वालों ने अपना नाम माधव वशिष्ठ और अनुपम सिंह बताते हुए जान से मार देने की धमकी दी। नगर पुलिस ने मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।