ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर: प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार :डा. संजीव बालियान

बुलंदशहर: प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार :डा. संजीव बालियान

बुलंदशहर: प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार :डा. संजीव बालियान

बुलंदशहर: प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार :डा. संजीव बालियान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 27 Dec 2021 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि 2017 में निकली थी परिवर्तन यात्रा, अब 2021 में निकल रही जन विश्वास यात्रा से प्रतीत होता है कि 5 वर्ष पुराना उत्साह और उमंग अभी भी लोगों के बीच है। प्रदेश में फिर भाजपा सरकार आ रही है।

यह बातें सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांव करौरा के एक मैरिज होम पर भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहुंचने पर जनसभा के दौरान कहीं।

सोमवार की दोपहर 12 बजे भाजपा की जन विश्वास यात्रा क्षेत्र के गांव करौरा स्थित एक मैरिज होम में पहुंची। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा 2017 में बनी भाजपा सरकार में सभी धर्मों के हित को देखते हुए कार्य हुए हैं। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन नहीं ठग बंधन हो रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। जिला पंचायत बुलंदशहर अध्यक्ष डां अंतुल तेवतिया ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान मंच पर प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, सांसद डॉ भोला सिंह, खुर्जा विधायक विजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें