जिले में प्रशासनिक फेरबदल, अंगद यादव को एसडीएम सदर का चार्ज
Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम श्रुति ने शनिवार को कई एसडीएम एवं तहसीलदारों के स्थानांतर

बुलंदशहर। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम श्रुति ने शनिवार को कई एसडीएम एवं तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। रविन्द्र प्रताप सिंह को स्याना से स्थानांतरित कर सदर बुलंदशहर में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है। दिनेश चन्द्र को सदर से स्याना उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। लालजी विश्वकर्मा को स्याना उप जिलाधिकारी न्यायिक से हटाकर उप जिलाधिकारी स्याना बनाया गया है, जबकि अंगद यादव को सदर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। इसी क्रम में प्रतीक्षा पाण्डेय को खुर्जा में उप जिलाधिकारी के साथ-साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तहसीलदार मनोज कुमार रावत को सदर से स्याना तहसीलदार तथा अजय कुमार को स्याना से सदर बुलंदशहर तहसीलदार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


