ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरचचेरे भाई ने की बहन की गोलियां बरसाकर हत्या

चचेरे भाई ने की बहन की गोलियां बरसाकर हत्या

गांव धनियावली में शुक्रवार रात एक महिला की उसके ही चचेरे भाई ने गोलियां बरसाकर हत्या कर...

चचेरे भाई ने की बहन की गोलियां बरसाकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 22 Sep 2018 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव धनियावली में शुक्रवार रात एक महिला की उसके ही चचेरे भाई ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। सुसरालियों से विवाद के चलते महिला पिछले काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के सगे भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर दबिश देनी शुरू कर दी है।गांव धनियावली निवासी मंजू पुत्री स्व. सुरेश चौधरी का विवाह थाना गुलावठी के गांव खुशहालपुर के सुनील से हुआ था। सुसरालियों से विवाद के चलते मंजू पिछले 4 वर्षों से अपनी मां ज्ञानवती के पास गांव धनियावली में ही रह रही थी। वहीं, मंजू की दो पुत्रियां व पुत्र अपने पिता सुनील के पास गांव खुशहालपुर में ही रहते हैं। बताया जाता है कि मंजू का चचेरा भाई रामू पुत्र रमेश अपनी बहन के सुसरालियों का पक्ष लेता था। इसके चलते ही उसका अपनी तहेरी बहन मंजू से विवाद रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात 8.30 बजे मंजू अपनी मां ज्ञानवती के साथ पड़ोस में हो रहे भजन कीर्तिन में जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी कि तभी रामू ने मंजू पर फायरिंग कर दी। एक गोली मंजू के सिर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी ने मंजू पर पिस्टल से तीन और फायर किए। गोलियों की आवाज और चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल में रेफर कर दिया। देररात उपचार के दौरान मंजू की मौत हो गयी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मृतका के बड़े भाई गुड्डू की तहरीर पर आरोपी रामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाल के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है। पुलिस टीम नोएडा व हापुड़ क्षेत्र में दबिश दे रही हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।- सत्यप्रकाश शर्मा, सीओ स्याना -ताबड़तोड़ गोलियों से गांव में दहशत स्याना। गांव धनियावली में शुक्रवार की रात चचेरे भाई रामू ने अपने तहेरी बहन मंजू की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। रात में अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवती को सीएचसी ले गयी। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मंजू की मौत हो गयी। शनिवार देरशाम तक मेरठ में ही मंजू के शव का पोस्टमार्टम चल रहा था। बताया जाता है कि ससुरालियों से चल रहे मुकदमे में शनिवार को मंजू की तारीख थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें