बुलंदशहर: महिला का गर्दन कटा शव मिला, मची सनसनी
बुलन्दशहर के बुगरासी क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिला। शव की स्थिति से पता चलता है कि महिला की निर्मम हत्या की गई है। महिला के हाथ पर 'बबली' नाम लिखा है और उसने लाल रंग के कपड़े पहने हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलन्दशहर। बुगरासी क्षेत्र के गांव घुंघरावली के पास फरीदा बांगर रजवाहे की पटरी पर रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखकर पता चलता है कि निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है। बताया कि ग्रामीण विजयपाल सिंह के खेत में शव की सूचना पुलिस को मिली तो चौकी व नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ रामकरन सिंह ने अधीनस्थों के साथ आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। महिला के हाथ पर बबली नाम लिखा है और लाल रंग के कपड़े पहने हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उधर, शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


