
जन्मदिन पार्टी में युवती के साथ फोटो को लेकर विवाद, भाई पर हमला
Bulandsehar News - जन्मदिन पार्टी में युवती के साथ फोटो को लेकर विवाद, भाई पर हमलाजन्मदिन पार्टी में युवती के साथ फोटो को लेकर विवाद, भाई पर हमलाजन्मदिन पार्टी में युवती
नगर क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी में दबंगों ने युवती के साथ फोटो को लेकर कहासुनी की और भाई के विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक के हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी गई। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला नजीमपुरा भूड निवासी पीड़ित हैदर पुत्र मैराज हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर को उसके पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति लालू के पोते का जन्मदिन था, जिसकी पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी बहन संजीदा के साथ गया था।

आरोप है कि पार्टी में लालू का दामाद तौसीफ कुरैशी उसकी बहन संजीदा से फोटो को लेकर कहासुनी करने लगा। जब पीड़ित ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी तौसीफ, हारून, रिछाल, फैजान, तलहा एवं दो-तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की। पीड़ित के हाथ पर किसी धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने अपने घर में घुसकर जान बचाई। आरोपियों ने घर के दरवाजे पर लाठी-डंडे मारते हुए पीड़ित की हत्या करने की धमकी दी। लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी फरार हो गए। नगर पुलिस ने पांच नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि मामले में नगर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




