Bulandsehar News: पिता पुत्रों को लाठी डंडों व लोहे की रॉड से पीटा, रेफर
Bulandsehar News: पिता पुत्रों को लाठी डंडों व लोहे की रॉड से पीटा, रेफरपिता पुत्रों को लाठी डंडों व लोहे की रॉड से पीटा, रेफरपिता पुत्रों को लाठी डंडों व लोहे की रॉड

Bulandsehar News: व्यापारी दीपक कंसल व उनके दोनों पुत्रों के साथ कुछ लोगों ने लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना में दीपक कंसल एवं उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। जानकारी के अनुसार, व्यापारी दीपक कंसल का पुत्र आयुष कंसल नगर के सैदपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए आया था। जब वह दवाई लेकर वापस जा रहा था तो रास्ते से चालक से ई रिक्शा हटाने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि आगे चलकर बुलंदशहर रोड पर ई रिक्शा चालक ने अपने दर्जनभर युवकों को बुलाकर आयुष को रास्ते में रोक कर उसके साथ जमकर मारपीट की। जब इसकी सूचना आयुष ने अपने पिता दीपक कंसल को दी, तो दीपक कंसल अपने दूसरे पुत्र देवांश कंसल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। जिसमें दीपक कंसल और उनके दोनों पुत्रों को गंभीर चोटे लगी हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है की तहरीर मिलने पर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


