Bulandsehar News: रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, हत्या की धमकी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ताजपुर में रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने एक युवक और उसके भतीजे पर हमला किया। पीड़ित अख्तर के अनुसार, पुरानी रंजिश के कारण उन पर लाठी-डंडों से हमले किए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है।

Bulandsehar News: रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, हत्या की धमकी

Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ताजपुर में रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने एक युवक और उसके भतीजे पर हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंजिश का कारण

कोतवाली देहात में ​गांव ताजपुर निवासी पीड़ित अख्तर पुत्र नूर मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में रहकर क्रॉकरी का काम करता है। उसके गांव का ही आस मोहम्मद पुत्र फतह नसीब भी दिल्ली में उसी के कमरे के पास रहकर यही काम करता है और उससे पुरानी रंजिश रखता है। ​

घटना का विवरण

पीड़ित के अनुसार, 29 सितंबर को वह अपने गांव आया हुआ था। जब वह अपने भतीजे असरफ के साथ किसी काम से बुलंदशहर जा रहा था, तभी गली में आस मोहम्मद और उसका भाई इसुफ मिल गए। दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। ​शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसे देखकर आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष पहले भी उनके साथ विवाद कर चुका है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦क्या पीड़ित का नाम क्या है?−
पीड़ित का नाम अख्तर पुत्र नूर मोहम्मद है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, हत्या की धमकी