तहसील परिसर में भाई ने साथियों संग मिलकर किया हमला, गाड़ी तोड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - तहसील परिसर में भाई ने साथियों संग मिलकर किया हमला, गाड़ी तोड़ी

तहसील परिसर में भाई ने साथियों संग मिलकर किया हमला, गाड़ी तोड़ी

नगर क्षेत्र स्थित तहसील सदर परिसर में पेशी पर आए एक युवक की गाड़ी में उसके ही सगे भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर जमकर तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहसीलदार ने लोगों की मदद से हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मेरठ के पिलौना सोफीपुर निवासी हंस कुमार पुत्र स्व. मनवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 13 अप्रैल को वह बुलंदशहर के राजस्व न्यायालय(तहसील सदर) में चल रहे केस की सुनवाई के लिए आए थे।

दोपहर में जब वह कोर्ट से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनका सगा भाई गौरव कुमार अपने दो साथियों दीपक कुमार निवासी अच्छेजा घाट और सुभाष कुमार के साथ मिलकर उनकी ईको गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहा था। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर गाड़ी के शीशे पूरी तरह चकनाचूर कर दिए और कार का म्यूजिक सिस्टम उखाड़कर फेंक दिया। जब हंस कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दीपक और सुभाष वहां से भाग गए, लेकिन गौरव ने हंस कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर तहसीलदार सदर मनोज कुमार रावत पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में भी आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। तहसीलदार ने लोगों की मदद से आरोपी को दबोचा और पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।